IAS-IPS बनाने की फैक्टरी

ये है मुख़र्जी नगर, नई दिल्ली..


ये वो जगह है जहां हर साल पूरे देशभर के हजारों युवक-युवतियों मन में देश के सबसे प्रतिष्ठित नौकरी आईएएस-आईपीएस(IAS-IPS) बनने की सपने लिये आते हैं।


एक प्रकार से कहें तो स्टूडेंट्स के लिये यह जगह किसी मक्का-मदीना से कम नहीं है। जिस प्रकार मुस्लिम लोग अपने जीवन काल में कम से कम एक बार मक्का-मदीना का दर्शन कर अपने जीवन को सफल मानते हैं। उसी प्रकार विद्यार्थियों के लिये भी ये मुखर्जी नगर मक्का-मदीना ही है क्योंकि जो भी युवा यहाँ आईएएस बनने की सपने लिए आते हैं  वैसे लोग लगभग  90% सफल होकर ही लौटते हैं।


अगर किसी कारण से आईएएस नहीं भी बन पाते हैं तो कम से कम स्टेट लेबल की PSC एग्जाम में तो सफल हो ही जाते हैं।मगर तय है कि यहाँ आने वाले खाली हाथ वापस नहीं लौटते,कुछ अपवादों को छोड़ दिया जाय तो।


वर्तमान समय में चाईबासा के उपायुक्त (DC)और पुलिस अधीक्षक (SP)भी मुखर्जी नगर नई दिल्ली की रास्ते को माप कर आये हैं। इसके अलावा kolhan के जितने भी JPSC से प्रशासनिक अधिकारी(BDO,CO) और पुलिस सेवा(DSP) बनने वाले सभी विद्यार्थियों ने भी इसी मुखर्जी नगर के रास्ते तय करके अपने मंजिल को हासिल किए हैं। 


जैसे कि 4th JPSC के सफल कैंडिडेट Prakash Soy(DSP), Vikash Laguri (DSP), शंकराचार्य सामड(BDO)सचिदानंद महतो(BDO),पाँचवे JPSC के सफल अभ्यर्थी धीरेंद्र महतो(श्रम अधीक्षक)इसके अलावा इस बार के 6th JPSC सफल अभ्यर्थी अमित कच्छप(BDO)।

इसके अलावा न्यायाधीश(सिविल जज) जैसे प्रतिष्ठित पदों में चयनित होने कमलेश बेहरा और सामड जैसे लोग इनका जीता-जगता गवाह है।


मुझे दो बार यह जगह जाने का गौरव प्राप्त हुई है,जब प्रकाश सोय और विकास लागुरी वहां तैयारी कर रहे थे। यहाँ करीब मैं अपने दोस्तों के साथ  2 घंटे समय बिताया था। इस 2 घंटे घूमने पर ही  मुझे लगने लगा कि मैं तो आईएएस बन गया। वहाँ चारों दिशाओं में सैकड़ों एक से बढ़कर एक देश के टॉप के आईएएस कोचिंग संस्थान हैं, जिसके बारे में अक्सर पत्रिकाओं- अखबारों और न्यूज़ चैनलों में देखा करता था जिसे अपने आँखों से काफी करीब से देखा,वहां देशभर के सभी राज्यों से आये हजारों विद्यार्थियों की लगन देखते ही बनती है।


और तो और यहां दुकान भी अगर है तो सिर्फ और सिर्फ किताबों का, वो भी सभी UPSC की किताबें और नोट्स ही मिलेंगे व्व भी काफी कम दामों में लगभग आधे दामों में।यहाँ अगर कोई घंटे भर भी समय बिताएंगे तो अपने आप में IAS वाले फीलिंग्स आने लगती है,तो जरा सोचिए जो वहाँ सालों से तैयारी कर रहे हों उन्हें कैसा लगता होगा।


वर्तमान समय में जो लोग भी अगर आईएएस बनने का सपना सजायें हुए हैं तो, मेरी उनसे अरदास है कि एक बार जरूर से मुखर्जी नगर नई दिल्ली में माथा जरूर टेक लें।सफलता जरूर मिलेगी।क्योंकि मुखर्जी नगर वो जगह है जहाँ ऑफिसर(IAS-IPS) बनाने की फैक्टरी है।

Comments