पेड़ के मालिक होने का दंभ क्या है
#शुद्ध वायुमंडल में जीवन गुजारना है तो पर्यावरण संरक्षण नितांत आवश्यक है।पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति को देखकर हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस भी मनाया जाता है। इसके अलावे भी किसी न किसी अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संस्था वृक्षारोपण करते हैं। लेकिन बहुत कम पौधे हैं जो अब तक पेड़ बन पाए हों। इन्हीं बातों को गौर करते हुए #आकास(ऑल कोल्हान आदिवासी शिक्षक समिति)के शिक्षक शिक्षिकाओं ने हो महासभा संगठन के प्रणेता श्रद्धेय सागु सामड की जयंती पर वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा।इस मौके पर आकास ग्रुप ने प्रण किया कि उक्त पौधे को पेड़ का रुप देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। लिहाजा प्रण को अमलीजामा पहनाने हेतु आकास ग्रुप ने पौधे की घेराबंदी कर दिया है।


Comments
Post a Comment