सावधान! कैप्सूल के अंदर कील ,जाँच कैसे करे?

कुछ दिन पहले एक विडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था ।जिसमें दिखाया गया था कि एक capsule case से एक ताजा कैप्सूल निकाला जाता है ।फिर जब उस कैप्सूल को बीच से खोला जाता है तो अंदर से कील निकलता है। अगर कोई व्यक्ति इस कैप्सूल को खा लेता तो………………! सोच के ही रौंगटे खड़े हो जाते हैं ।ये सिर्फ आमुख कैपसूल की बात नहीं है अपितु हर वो कैप्सूल जो अपारदर्शी है अंदर क्या है कहा नही जा सकता।

एहतियातन इसे अपने तरीके से ही जाँच परख कर खाना चाहिए । कुछ तरीके पर नजर डालते हैं-

1.कोई भी capsul खाने से पहले अलपिन या सेफ्टी पिन से छोटा सा  छेद कर लीजिए ।फिर उसे दबा कर चेक कर लीजिए उसके बाद ही उसे खाइए ।अगर कैप्सूल के अंदर तरल पदार्थ हो तो ऐसे स्थिति में  उस कैप्सूल को पानी वाले गिलास के ऊपर रख कर दबाना/निचोड़ना चाहिए ताकि तरल औषध बेकार न हो पाए ।फिर उसी पानी के साथ दवाई खा लेना है।

2 .सेफ्टी पिन को कैप्सूल के अनुप्रस्थ भाग (किनारा) में घुसा कर पिन को गोल - गोल घुमा कर टटोलिए अगर अंदर कोई धातु रहेगा तो पता चल जाएगा।

3. खाने से पहले कैप्सूल को हिला कर देखना है यदि कोई कील या धातु रहेगा तो पता चल जाएगा।

4.ड्रग फ़ैक्ट्री में कैप्सूल या टेब्लेट एक निश्चित द्रव्यमान/वजन के साथ तैयार की जाती है।जैसे 20mg का मतबल accurately 20 mg ही रहेगा न उससे ज्यादा न कम।प्रत्येक capsule का द्रव्यमान/वजन 20mg या 40 mg का होता है ।यदि वजन करने पर इसका वजन मे अंतर दिखाई पड़ता है तो फिर सेफ्टीपिन से उपरोक्त वर्णित तरीके से जांच कीजिये ।

Comments