अजूबा : ऐसे देश जहाँ रात नहीँ होती है.

ये दुनिया विचित्रता से भरी है। साधारणतः के पीछे कई राज छुपे होते हैं। दुनियाभर में ऐसी कई अजीबोगरीब जगहें हैं, जिन पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है. लेकिन, जब उसकी सच्चाई से हम रूबरू होते हैं तो काफी हैरानी होती है. कभी कभी मन में  ऐसे भी ख्याल आए होगें कि ये सूरज कभी न ढले।जरा सोचिए, अगर आपसे कहा जाए कि इस दुनिया में 5 ऐसे भी देश हैं, जहां 365 दिनों में कहीं 50 दिन तो कहीं 73 और 76 दिन सूर्यास्त नहीं होता है. तो आप क्या कहेंगे? जाहिर सी बात है ये बातें आपको चौंका देगी. नॉर्वे, आइसलैंड, कनाडा, अलास्का और फिनलैंड दुनिया के ऐसे पांच देश हैं जहां आप रात में भी रोशनी का आनंद उठा सकते हैं. तो आइए, आज हम जानते हैं इन देशों के बारे में विस्तार से....

 1.नॉर्वे -Norway

नार्वे एक ऐसा देश है जो पहाड़ों से घिरा हुआ है और यह आर्क्टिक सर्कल के अंदर आता है. इस देश में मई से जुलाई तक लगभग 76 दिन सूरज नहीं डूबता है. इसे लैंड ऑफ द मिड नाइट सन भी कहा जाता है. अगर आप लंबे समय तक रोशनी का आनंद उठाना चाहते हैं तो इस दौरान इस देश की सैर कर सकते हैं.

2. फिनलैंड- Finland

आइसलैंड में आप आधी रात को भी सूरज की रोशनी का आनंद ले सकते हैं. हजारों झीलों और आइलैंड्स से सजा हुआ यह देश काफी सुंदर और आकर्षक है. गर्मी के मौसम में यहां करीब 73 दिनों तक यानी 10 मई से जुलाई के अंत तक सूरज अपनी रोशनी बिखेरता रहता है. अगर देखा जाए घूमने के लिहाज से फिनलैंड काफी अच्छा है.

3. कनाडा -CANADA


दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश जो अर्से तक बर्फ से ढका रहता है. कनाडा में भी रात का अंधेरा देखने को नहीं मिलता है. यहां के उत्तरी-पश्च‍िमी हिस्से में गर्मी के दिनों में 50 दिनों तक सूरज लगातार चमकता रहता है.

4. अलास्का - Alaska


अलास्का में मई से जुलाई के बीच में सूरज नहीं डूबता है. अलास्का अपने खूबसूरत ग्लेशियर के लिए जाना जाता है. मई से लेकर जुलाई के महीने में बर्फ को रात में चमकते देखना कितना आनंददायक हो सकता है, इसकी कल्पना तो आप कर ही सकते हैं।

5. आइसलैंड - Iceland


ग्रेट ब्रिटेन के बाद यह यूरोप का सबसे बड़ा आईलैंड है. यहां आप रात में भी सूरज की रोशनी का आनंद ले सकते हैं. यहां 10 मई से जुलाई के अंत तक सूरज नहीं डूबता है. यहां घूमना आपके लिए काफी यादगार साबित हो सकता है.

 

Comments